Maharajganj Times

MAHARAJGANJ : छठ महापर्व पर आकर्षण का केद्र बना जनपद के बजहा का अमृत सरोवर,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की सराहना

Maharajganj
Thursday, 07 Nov, 2024
0
1429

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सूर्य उपासना के महापर्व पर गांव से लेकर शहर तक के सरोवर जगमग दिखे और साफ सफाई के बीच भक्तो ने छठ पर्व पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अमृत सरोवर के सुन्दरीकरण से व्रती महिलाओ को काफी सहुलियत मिली तो  सरोवरो के घाटो पर विधि विधान से महिलाओ ने छठ माता की पूजा की।इसी बीच जनपद के निचलौल क्षेत्र का बजहा उर्फ अहिरौली का अमृत सरोवर अपनी खास चमक से सुर्खियों मे है।ग्राम सभा द्वारा सुसज्जित किए गये छठ घाट की छटा प्रदेश भर में छा गई है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के इस छठ घाट की चमक प्रदेश राजधानी तक प्रकाशित हो गई।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजहा उर्फ अहिरौली के छठ घाट की कई तस्वीरें एक्स हैंडल पर शेयर कर छठ घाट व तालाब के सुन्दरीकरण की तारीफ की है। उप मुख्यमंत्री ने छठ घाट के सुंदरीकरण से धार्मिक आस्था और ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित  करने की दिशा में बेहतर कदम बताया है।